लेखनी प्रतियोगिता -23-Jan-2022
स्कूल का प्यार
एक लड़का था केशव वो स्कूल में पढ़ता था ,वो पढ़ाई में भी अच्छा था। उससे हर टीचर खुश रहते थे। जब वह अगली कक्षा में गया तो उसके कक्षा में एक नई लड़की का दाखिला हुआ। वह लड़की थी नेहा वो पढ़ने में काफी सही थी। केशव लडके के बराबर। केशव मन का काफी साफ था, वह हमेशा लड़कियों से तो बात करता था लेकिन कोई बुरा नजर नहीं डालता था।
अब नेहा उस लडके की कक्षा में आई थी। पहले तो इन दोनों में कोई बात नहीं होती थी। लेकिन वह कहते है न कि नियति जो चाहे वह कर सकती है। कुछ समय बाद ही पढ़ाई से जुडी काम के लिए बातें शुरू होने लगी।
पहले तो काफी कम बातें होती थी लेकिन उन दोनों को एक दूसरे से बात करने में काफी मजा आता था। वह अब बहुत सी बाते करने लगे। उन्हें अब धीरे-धीरे प्रेम भी होने लगा लेकिन उन्हें इसका पता नहीं चला। नेहा तो बहुत जल्द समझ गई कि उसे प्रेम हो गया है। केशव
को ऐसा कुछ नहीं लगता था। वह बस इसको दोस्ती ही समझता था। समय निकलता गया। अब पढ़ाई ख़त्म होने को थी। नेहा सोचती थी की केशव अपनी तरफ से बोले। लेकिन वह अभी तक कुछ नहीं समझ सका था। आखिर नेहा ने ही यह बात उसे दोस्तों से कही। बस दोस्त तो अच्छे और बुरे दोनों होते है।
लेकिन इस लडके के काफी दोस्त इसके कामियाबी से जलते थे। इसके साथ ही अब परीक्षा का समय भी था तो केशव के दोस्तों ने उसकी परीक्षा को ख़राब करना चाहा। उन्होंने यह बात पूरे स्कूल में फैला दिया। जब यह बात टीचर तक पहुंची तो वह इस पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद यह बात केशव के पास भी पहुंची ।अब जब भी वह स्कूल आता था तो उसको काफी बेज्जती का सामना करना पड़ता था। इसके कारण उसने नेहा से बात करना भी छोड़ दिया और परेशान भी होने लगा। उसने जैसे तैसे परीक्षा को खत्म किया और उसके बाद उससे अपने नई जिंदगी की शुरुआत की,भले ही उसके परीक्षा में कम अंक आए थे लेकिन आज वह बहुत खुश है। क्योंकि पढ़ाई ख़त्म होने के बाद उसने बड़ी मेहनत की और एक बड़ा अफसर बना और अब नेहा शादी कर ली। केशव को भी नेहा से प्रेम था लेकिन वह एक अच्छे समय के इंतजार में था।
Shrishti pandey
25-Jan-2022 08:31 AM
Very nice
Reply
Rekha mishra
24-Jan-2022 11:43 PM
😊
Reply
Seema Priyadarshini sahay
24-Jan-2022 09:43 PM
बहुत खूबसूरत
Reply